logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: कोनड में खेत के तालाब में डूबे तीन भाई-बहन, कल सुबह से थे लापता, आज पानी पर तैरते मिले शव लाशें


बुलढाणा: मंदिर में भगवान के दर्शन करने गए तीन बच्चों की खेत के तालाब में डूबने से दुखद मौत हो गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना आज सुबह विदर्भ-मराठवाड़ा सीमा पर कोनड बुद्रुक में सामने आई। तीनों मृतक बच्चे वरुड के हैं।

तीनों एक ही परिवार से हैं, जिनमें से दो सगे भाई-बहन हैं और तीसरा चचेरा भाई है। मृतकों के नाम यश अनिल जोशी (14), दीपाली रमन जोशी (9) और रोहन रमन जोशी (7) हैं। तीनों भाई-बहन 2 जून की सुबह दर्शन के लिए ओलंदा महादेव गए थे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे। इस बीच, तीनों बच्चे देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिवार के सदस्य चिंतित हो गए।

गांव वालों ने हर जगह तलाश की और अंत में परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आज कोनड बुद्रुक से जाफराबाद रोड पर सुभाष परिहार के खेत के तालाब में तीन लोगों के शव तैरते हुए पाए गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई कर रही है।