logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: लगातार खेत में बंजरता और कर्ज से तंग आकर भेंडवड में एक किसान ने की आत्महत्या


बुलढाणा: जलगांव जामोद तहसील के भेंडवड बुद्रुक में एक 35 वर्षीय किसान ने कल शाम आत्महत्या कर ली। भेंडवड बुद्रुक के किसान पंजाराव शामराव वाघ ने लगातार बंजरता और कर्ज से परेशान होकर खेत के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

सुबह खेत पर जाने की बात कहकर निकले किसान पंजाबराव वाघ देर रात तक घर नहीं पहुंचे, परिजनों और ग्रामीणों की मदद से जब उनकी तलाश की गयी, तो गांव के स्कूल के पास एक कुएं में उनका शव मिला। 

मृतक किसान के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। जलगांव जामोद पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और गांव में काफी शोक है।