logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

समृद्धि हाईवे पर आधी रात से टोल कीमतों में 19 फीसदी की बढ़ोतरी


बुलढाणा: समृद्धि हाईवे पर सफर करना अब महंगा हो गया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने 'समृद्धि' पर रोड टैक्स 19 फीसदी बढ़ा दिया है। टोल बढ़ोतरी 1 अप्रैल की आधी रात से लागू कर दी गई है। इससे वाहन चालकों की जेब पर असर पड़ेगा।

समृद्धि हाईवे के खुलने के बाद कार चालकों को मुंबई से नागपुर तक यात्रा करने के लिए 1,445 रुपये और नागपुर से इगतपुरी तक यात्रा करने के लिए 1,290 रुपये का टोल देना होगा। नागपुर से मुंबई की 701 किलोमीटर की दूरी में से नागपुर से इगतपुरी तक 625 किलोमीटर की दूरी का मार्ग शुरू हो गया है। 

इगतपुरी से आमने तक का शेष 76 किमी मार्ग भी आने वाले महीने में सेवा में शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन पूरा हाईवे खुलने से पहले ही एमएसआरडीसी ने अपना टोल बढ़ा दिया है। 

देखें वीडियो: