logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

दोपहिया वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की मौत


बुलढाणा: येलगांव के पास बुलढाणा-चिखली स्टेट हाईवे पर बड़ी दुर्गटना हुई है। जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सेवा निवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक का नाम विनोद काशीनाथ पाटिल (55, रेस. सुंदरखेड़, जिला बुलढाणा) है।  

पुलिस बल की वित्तीय अपराध शाखा में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत पाटिल ने करीब 3 माह पूर्व स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। इसके बाद वे पास के सुंदरखेड़ में बस गए। रविवार की दोपहर, जब वह निर्मल्या पूजा करने के लिए अपने दोपहिया वाहन पर येलगांव जा रहे थे, तभी एक मालवाहक वाहन (नंबर एमपी 09-8044) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक मौके पर वाहन खड़ा कर फरार हो गया।