logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौके पर मौत, चालक वाहन छोड़ फरार


बुलढाणा: नागपुर मुंबई के नेशनल हाईवे नंबर 6 पर आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ. एक आयशर ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को कुचल दिया. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना बुलढाणा जिले के नांदुरा तहसील के वडनेर गांव के पास हुई.

आज सुबह लगभग 05:30 बजे, नांदुरा तहसील के वडनेर गांव के पास , नागपुर मुंबई नेशनल हाईवे पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक चालक की लापरवाही से तीन मजदूरों की मौत हो गई. यह मजदूर सड़क किनारे की जमीन पर सोये थे. मृतकों की पहचान प्रकाश मकु धांडेकर (26), पंकज तुलसीराम जाम्बेकर (19) और मोर्गड निवासी अभिषेक रमेश जाम्बेकर (18) के रूप में हुई है. 

मजदूरों को कुचलने के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर बिना मदद के भाग गया। इस संबंध में नांदुरा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.