logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

समृद्धि हाईवे पर दो दुर्घटनाएं; पांच लोग गंभीर रूप से घायल, चालकों को नींद लगने से हुए हादसे


बुलढाणा: नागपुर से मुंबई जाने वाले समृद्धि हाईवे पर आज तड़के दो दुर्घटनाएं हुईं। इन दोनों भीषण सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे इतने खतरनाक थे कि लोगों की जान भी जा सकती थी। लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।    

समृद्धि हाईवे पर नागपुर से मुंबई जा रही एक वैगनआर कार के ड्राइवर को नींद आ गई और उसने पीछे से एक अज्ञात ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरा हादसा सुबह 06.30 बजे समृद्धि हाईवे पर मुंबई कॉरिडोर पर हुआ। हादसे में अर्टिगा कार के ड्राइवर नवी मुंबई निवासी संजय संतोष त्रिपाठी अपने दोस्त के परिवार के साथ प्रयागराज से नवी मुंबई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार चालक को नींद आ गई, जिसमें कार अनियंत्रित हो गई और पहले बाईं तरफ के क्रैश बैरियर से टकराई और फिर कार पलट गई। इस कार में कुल 9 यात्री सवार थे।

दूसरे हादसे में संजय गुप्ता, उनकी पत्नी सुनीता संजय गुप्ता और ज्योति दिलीप गुप्ता सभी गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को इलाज के लिए जालना के अस्पताल में भेजा गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। आगे की जांच आगे की जांच पुलिस थाना सिदनखेड़ाराजा द्वारा की जा रही है।