logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

हिवरा आश्रम की महापंगत में दो लाख श्रद्धालुओं ने एक साथ किया प्रसाद ग्रहण


बुलढाणा: बुलढाणा के हिवरा आश्रम में स्वामी विवेकानन्द की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। तीन दिनों के जश्न के बाद एक भव्य पंगत में 200 क्विंटल गेहूं और इतनी ही मात्रा में बैंगन की सब्जियां बांटी गई हैं। इस एक महापंक्ति में लगभग दो से ढाई लाख श्रद्धालु महाप्रसाद का लाभ उठा चुके हैं। हिवरा आश्रम में महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

बुलढाणा जिले के मेहकर तहसील में शुकदास महाराज के हिवरा आश्रम स्थित विवेकानन्द आश्रम में विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इसमें 151 क्विंटल पूड़ी और 101 क्विंटल सब्जियों के महाप्रसाद के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

लगभग 2 लाख श्रद्धालु एक साथ एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। हिवारा में यह प्रथा 1965 से चली आ रही है। समाज में जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए शुकदास महाराज ने यहां यह प्रथा शुरू की थी।