logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

दो दिन के दौरे पर बुलढाणा पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय परियोजना का किया निरीक्षण


बुलढाणा: केंद्रीय श्रम, रोजगार, वन, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को दो दिन के बुलढाणा दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन वह उन्होंने  देउलगांव राजा और खामगांव तहसीलों के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इसी के साथ उन्होंने हिवारखेड़ में बने रहे राष्ट्रीय परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक आकाश फुंडकर, विधायक श्वेता महाले समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। 

ज्ञात हो कि, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति तय किया है। जिसके तहत जिन लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद नहीं है वहां केंद्रीय मंत्रियों के दौरे तय किये गए हैं। इसी के तहत केंद्रीय मंत्री यादव बुलढाणा जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। 

अपने इस दौरे पर सबसे पहले केंद्रीय मंत्री ने खामगांव  तहसील के हिवरखेड़ में बन रहे राष्ट्रीय परियोजना का दौरा करने से किया है। इसके बाद वह तिलक राष्ट्रीय विद्यालय का दौरा किया जो एक प्राचीन विद्यालय के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की प्राचीन प्रतिमाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका मार्गदर्शन किया।