logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा में बेमौसम बारिश; लोणार, सिंदखेड़ राजा, चिखली में फसलों और सब्जियों को नुकसान


बुलढाणा: मौसम विभाग ने राज्य भर और देश में कई हिस्सों के लिए बेमौसम बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग का यह अनुमान बुलढाणा में सच होता नजर आया। बुलढाणा जिले में पूरे दिन बादल छाए रहे। सोमवार शाम को लोणार, सिंदखेड़ाराजा, चिखली और बुलढाणा तहसील के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई।  इस बेमौसम बारिश के कारण लोणार तहसील में फसलों को नुकसान हुआ है।

भले ही पिछले कुछ दिनों से सूरज की तीव्रता बढ़ती जा रही है, लेकिन बुलढाणा जिले में पूरे दिन बादल छाए रहे। पिछले दो-तीन दिनों से राज्य के विभिन्न स्थानों पर बेमौसम बारिश दर्ज की गई है। लोणार, चिखली, सिंदखेडराजा तहसीलों में भी दो दिनों तक बादल छाए रहे।

सोमवार को अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में बारिश हुई। जानकारी है कि कुछ जगहों पर छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई है। इस बारिश से गेहूं, प्याज, सब्जियां और अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। 

देखें वीडियो: