logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Video: गणपति लाते समय लगा बिजली का झटका, बुलढाणा के युवक की ओडिशा में मौत


बुलढाणा: जिले से ओड़िशा बढ़ने गए एक युवक की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सोहम भगवान सावले है। मृतक कटक के एक निजी कॉलेज में एमएससी कर रहा था। इस हादसे में उसके कई दोस्त भी घायल हैम इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक का पार्थिव शरीर आज बुलढाणा पहुंचेगा।

देश में मंगलवार से गणेशोत्सव शुरू हो गया है। अन्य प्रांतों की तरह ओड़िशा में भी धूमधाम से उत्सव की शुरुआत हुई है। सोहम के कॉलेज में भी गणेश उत्सव की तैयारी हुई।सोहम अपने कुछ साथियों के साथ ट्रैक्टर पर सवार हुआ था। इसी दौरान फहराए जा रहे भगवा झंडे का (एल्युमीनियम) पोल हाई वोल्टेज बिजली के तार से टकरा गया। इससे सोहम समेत कुछ युवक गिर गये।

इस दुर्घटना में होहम की मौके पर मौत हो गई। तुरंत घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।  सोहम की मौत होने की जानकारी सामने आते ही सावले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. उनके पार्थिव शरीर को कटक से पुणे लाया गया। बुलढाणा पहुंचने के बाद आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।