logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: चिखली में चुनाव के दौरान पैसे बांटने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों ने गांव से निकाला बाहर, वीडियो हो रहा वायरल


बुलढाणा: जिले के चिखली विधानसभा क्षेत्र में बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला. विधायक श्वेता महाले ने फिर से शानदार जीत हासिल की. अब इसी चुनाव प्रचार के दौरान विधानसभा क्षेत्र के बोरगांव काकड़े गांवों में कुछ ग्रामीणों को एक व्यक्ति के बारे में पता चला जब वह वोट देने के लिए पैसे बांट रहा था. अब इस शख्स को गांव से निकाले जाने का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये शख्स खुद कह रहा है कि एक वोट के लिए 200 रुपये दिए जाते हैं. आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार राहुल बोंद्रे को वोट देने के लिए पैसे बांटे थे.

हालाँकि, महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार राहुल बोंद्रे से संपर्क कर इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक वीडियो नहीं देखा है और इस घटना से हमारा कोई लेना-देना नहीं है.

राहुल बोंद्रे ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के ही बोरसा बोरशी गांव में बीजेपी पदाधिकारियों द्वारा पैसे बांटे जाने का खुलासा हुआ था. इसी घटना के काट के तौर पर यह विरोधियों का प्रयास हो सकता है.