logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब हुआ ‘दृष्टि दोष’, ग्रामीणों का दावा कि नजरें हो रही कमजोर, अब नई बीमारी का करना पड़ रहा सामना


बुलढाणा: कुछ दिन पहले शेगांव के कई गांवों में बाल्ड वायरस फैलने की खबरें आई थीं. सिर में खुजली, फिर बाल झड़ना और बाद में गंजापन। इससे नागरिकों में असमंजस और डर का माहौल व्याप्त हो गया। अब नई खबर सामने आई है कि इन पीड़ितों के बाल तो दवा से वापस आ गए हैं लेकिन अब इन्हें आँखों में समस्या होने लगी है।  

बाल झड़ने की घटना की चर्चा पूरे देश में होने लगी थी। इस गांव के लोगों की समस्या एक राष्ट्रीय समस्या बन गई। युवाओं से लेकर बूढ़ों तक सभी के बाल झड़ने लगे। डॉक्टरों का दावा है कि इन लोगों को फंगल इंफेक्शन नहीं था। इसी बीच आईसीएमआर की टीम ने गांव आकर निरीक्षण किया था। लेकिन कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

इसी बीच इस संबंध में एक नया अपडेट सामने आया है। शेगांव के बोंडगांव के कई लोगों के सिर पर अब एक दवा से बाल उग आए हैं। लेकिन अब उनके सामने एक नई मुसीबत आ गई है। जो लोग गंजे थे, बाल झड़ने की समस्या से परेशान थे। उन्हें अब आंखों की समस्या होने लगी है।

इस गांव के लोगों का कहना है कि कुछ लोगों की आंखें कमजोर हो रही हैं। बाल झड़ने के बाद अब ग्रामीणों की मांग है कि आँखों में शुरू हुई इस नई समस्या का तुरंत निदान निकाला जाए। 

देखें वीडियो: