logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

बुलढाणा जिले का पुलिस अधीक्षक कौन? कर्मचारियों और नागरिकों में असमंजस, स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ने संभाली कुर्सी!


बुलढाणा: बुलढाणा जिले में आज सुबह से ही पुलिस प्रशासन में हुए घटनाक्रम के कारण हलचल मची हुई है। सरकारी आदेश के चलते बुलढाणा से स्थानांतरित किए गए पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ने कैट कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर स्थानांतरण आदेश पर स्थगन प्राप्त कर लिया और सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कुर्सी संभाल ली। दूसरी ओर स्थानांतरित किए गए नए पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे ने भी पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपना काम शुरू कर दिया है, जिससे पुलिस प्रशासन में भारी गहमागहमी मच गई है।

बुलढाणा जिले के पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे का 22 मई को तबादला कर दिया गया। उन्हें अमरावती में राज्य रिजर्व पुलिस बल का निदेशक नियुक्त किया गया तथा उनके स्थान पर नागपुर में अपराध जांच विभाग के नीलेश तांबे को बुलढाणा जिला अधीक्षक नियुक्त किया गया। नीलेश तांबे ने तुरंत बुलढाणा जिला पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया, लेकिन तभी विश्व पानसरे ने कैट में जाकर, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उनका तबादला होने की शिकायत दर्ज कराई। कैट द्वारा तबादले का निर्णय 9 जून तक स्थगित कर दिया गया। 

फिर आज सुबह 7:30 बजे विश्व पानसरे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आए और कुर्सी संभाल ली। उसके बाद नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे ने भी कार्यालय में प्रवेश किया। वह फिलहाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में बैठ रहे हैं। इस घटना से सब असमंजस में हैं। कर्मचारियों और नागरिकों के बीच भारी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है कि बुलढाणा जिले का पुलिस अधीक्षक कौन है? इस समय कोई भी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है। स्थानांतरित जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ने दो टूक शब्दों में कहा कि वे मेडिकल अवकाश पर थे और आज उपस्थित हुए।