logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: गजानन महाराज मंदिर परिसर में बच्चा छोड़ गई महिला, घटना कमरे में कैद, बाल कल्याण समिति को सौंपा गया बालक


बुलढाणा: घटना कल रात 7 बजे प्रकाश में आई कि 25 से 30 वर्ष की एक अज्ञात महिला, जो हरे रंग की साड़ी ब्लाउज पहने हुए थी, नवजात शिशु को बिना देखभाल के अपने पास रखकर संत श्री गजानन महाराज मंदिर परिसर में छोड़ गई.

मंदिर प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने बच्चे को शेगांव के सरकारी अस्पताल में रखा, जिसे रविवार को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया.

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार, शिकायतकर्ता श्री गजानन महाराज मंदिर में एक सेवक के रूप में काम करते हैं. उक्त समय पर वह मंदिर के चप्पल स्टैंड परिसर में ड्यूटी पर उपस्थित थे. तभी हरे रंग की साड़ी ब्लाउज पहने 25 से 30 साल वर्ष की एक अज्ञात महिला ने अपने नवजात शिशु को संत श्री गजानन महाराज मंदिर के परिसर में लावारिस छोड़ दिया.

इस मामले में संस्थान के कर्मचारियों ने सिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और उसके मुताबिक अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.