logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: डीजे में नाचने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला


बुलढाना: शहर के धाड नाका परिसर में शिवजयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली में डीजे पर नाचने के दौरान धक्का लगने से गुस्साए आरोपी ने विकास काकडे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विकास गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के पश्चात विकास को उपचार के लिए औरंगाबाद रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने पर आरोपी को तीन दिन का एमसीआर मिला है। 

मिली जानकारी के अनुसार, धाड नाका इलाके के निवासी विकास काकडे व उसका मित्र रंजन देसाई दोनों शिवजयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली में डिजे पर नाच रहे थे। इस दौरान विकास का धक्का आदित्‍य तांगडे को लगा। इस बात पर आदित्‍य ने विकास को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिस पर दोनों में जमकर बहस हुई। इस समय आदित्य ने विकास के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। खून की धार लगती देख विकास ने सहायता के लिए पुकारा। जिसके बाद आरोपी आदित्य घटना स्थल से फरार हो गया। 

घटना के बाद विकास को उपचार के लिए बुलढाना जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया किंतु उसकी हालत अत्यधिक गंभीर होने के कारण उसे औरंगाबाद के लिए रेफर किया गया। प्रकरण में विकास के पिता एकनाथ काकडे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आदित्य तांगड़े के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। चाकू हमले में गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी आदित्य तांगड़े को न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया गया जहां न्यायालय ने आरोपी को 3 दिन के एमसीआर में रखने के आदेश दिए।