logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवक की एक्सीडेंट में मौत, अज्ञात वाहन टक्कर मार कर भागा


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के खामगांव-देउलगांव सकर्षा रोड पर एक स्पोर्ट्स बाइक भयानक हादसे का शिकार हो गई है. यह बड़ा हादसा महकर थाना क्षेत्र में कल सुबह के वक्त हुआ है. हादसे में खामगांव के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ नावेद देशमुख के 25 वर्षीय बेटे तलहा देशमुख की मृत्यु हुई है.

हादसा होने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक दुर्घटनास्थल पर पड़ा हुआ था और मदद मांग रहा था, तो वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने केवल तस्वीरें लीं, लेकिन मदद नहीं की. इससे कुछ ही देर बाद युवक की मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कोई अज्ञात वाहन मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर भाग गया. इस युवक का आज सोमवार को खामगांव में अंतिम संस्कार किया गया.