logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती-मुंबई के बीच कितना होगा किराया, अलायन्स एयर ने जारी किया रेट कार्ड


अमरावती: अलायन्स एयर (Alliance Air) 16 अप्रैल से अमरावती (Amravati) और मुंबई (Mumbai) के बीच उड़ान सेवा शुरू करने वाली है। सुबह 11.30 बजे पहला विमान अमरावती एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। अमरावती से मुंबई के बीच कितना किराया होगा यह सवाल बना हुआ था, जिसका जवाब खुद कंपनी ने दिया है। अलायन्स एयर ने बुधवार को रेट कार्ड (Rate Card) जारी कर दिया है। जिसमे तहत दोनों शहरों के बीच टिकट की दर 2100 रूपये होगी। हालांकि, ट्रैफिक के हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

उड़ान सेवा सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होगी। उड़ान सेवा शुरू होने के बाद 16 अप्रैल को पहली फ्लाइट सुबह 8.45 बजे मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और उसी दिन सुबह 11.30 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। 18 अप्रैल से फ्लाइट के समय में बदलाव होगा। 18 अप्रैल को फ्लाइट मुंबई से दोपहर 2.30 बजे अमरावती के लिए रवाना होगी. 4.15 बजे अमरावती पहुंचेंगे। फ्लाइट अमरावती से शाम 4.40 बजे उड़ान भरेगी और शाम 6.25 बजे मुंबई पहुंचेगी।