logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

धनतेरस पर नागपुर ने बनाया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ से ज्यादा का हुआ व्यापार; जीएसटी 2.0 का दिखा जोरदार असर


नागपुर: ऑरेंज सिटी में इस बार धनतेरस पर बाजारों में रौनक चरम पर रही। सोना-चांदी से लेकर गाड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक सामान तक की जबरदस्त खरीदारी ने पूरे शहर की आर्थिक नब्ज़ को तेज़ कर दिया। जीएसटी में कटौती और आकर्षक ऑफर्स के चलते ग्राहकों ने खुलकर खरीदारी की, जिसके परिणामस्वरूप जिले में लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज हुआ।

ऑरेंज सिटी में इस बार धनतेरस सचमुच धन और समृद्धि की बरसात लेकर आई। सुबह की पहली किरण से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। हर गली, हर चौक, हर शोरूम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सराफा मार्केट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम तक, वाहन बाजार से लेकर कपड़ों की दुकानों तक हर जगह खरीददारों का मेला लगा रहा। किसी ने नई कार खरीदी, किसी ने बाइक, तो किसी ने घर के लिए फ्रिज, एलईडी और वॉशिंग मशीन चुनी।

सोना-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर तो मानो त्योहार का अलग ही रंग था। कई जगह देर रात तक भीड़ लगी रही। लोगों ने सोना, चांदी, प्लेटिनम और हीरे तक की ज्वेलरी खरीदी। सराफा बाजार में ही करीब 150 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर छूट और ऑफर्स ने ग्राहकों को खूब आकर्षित किया। टीवी, फ्रिज, मिक्सर, माइक्रोवेव और एसी की जमकर खरीदारी हुई। वहीं वाहन बाजार में 6000 से ज़्यादा दोपहिया और 1200 से अधिक चारपहिया वाहन बिके।

बर्तन बाजार में भी कदम रखने की जगह नहीं थी। लोगों ने थालियाँ, डिनरसेट, पूजा की थालियाँ और गिफ्ट आइटम्स की जमकर खरीदारी की। पूरे शहर में हर दुकान, हर शोरूम और हर बाज़ार में बस एक ही बात थी। धनतेरस की खुशहाली और समृद्धि का उत्सव! कुल मिलाकर, इस बार की धनतेरस ने ऑरेंज सिटी में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।