logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amaravati: किसानों पर महंगाई की दोहरी मार, बीज और खाद के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी


अमरावती: खरीफ सीजन की बुआई से पहले ही किसानों को महंगाई की तगड़ी मार झेलनी पड़ रही है। बीज और खाद की कीमतों में इस साल 60 से 250 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर किसानों के खेती बजट पर पड़ने वाला है। खरीफ मौसम में बोई जाने वाली मक्का, सोयाबीन, कपास, उड़द, अरहर, बाजरा और मूंग जैसी फसलों के बीज इस बार महंगे हो गए हैं।

कई कंपनियों के 4 किलो के पैकेट की कीमतों में 100 से 200 रुपये तक की वृद्धि। कुछ ब्रांड का पैकेट अब 800 से 2250 रुपये तक में बिक रहा है। हर पैकेट की कीमत में 40 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।डीएपी को छोड़कर अन्य उर्वरकों की कीमतों में 180 से 280 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी देखी गई है।

नई दरों के अनुसार ग्रेड 12:32:16 अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। बढ़ी हुई कीमतों के कारण खरीफ की बुआई का खर्च बढ़ना तय है। पहले ही जलवायु अनिश्चितता, बारिश की देरी और बाजार के उतार-चढ़ाव से जूझ रहे किसानों को अब बीज और खाद की बढ़ती दरें और परेशान करेंगी। किसान संगठनों ने सरकार से मांग की है कि बीज और खाद की दरों पर नियंत्रण रखा जाए और गरीब व छोटे किसानों को सब्सिडी या राहत पैकेज दिया जाए, ताकि वे खरीफ सीजन की तैयारी कर सकें।