logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: भारी बारिश से संतरे की फसल बर्बाद, किसानों की दुर्दशा, एक हफ्ते के अंदर मुआवजे देने पर फैसला लेने की मांग


अमरावती: पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने अमरावती ज़िले की अचलपुर तहसील के कविता बु क्षेत्र में संतरा किसानों की कमर तोड़ दी है। अचलपुर, मोर्शी, वरुड और चांदुर बाजार क्षेत्रों में पारंपरिक तुअर, सोयाबीन और कपास की फसलों के साथ-साथ संतरा किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है।

बारिश में ज़मीन पर गिरे हज़ारों क्विंटल संतरे सड़ गए। सड़े हुए फलों में कीड़े लग गए थे, जिसका असर पेड़ों पर लटके संतरों पर भी पड़ा। निराश किसानों ने अपनी मेहनत से उगाए इन संतरों को इकट्ठा करके पास की एक नदी में फेंक दिया। संतरा उत्पादकों के लिए यह एक दर्दनाक दौर है, और साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया है। इस स्थिति से किसानों में रोष का माहौल है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार एक हफ़्ते के अंदर सहायता राशि के संबंध में कोई ठोस फ़ैसला नहीं लेती है, तो वे तहसील कार्यालय तक मार्च निकालेंगे। किसान संगठनों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत पंचनामा बनाकर प्रभावित किसानों को सहायता राशि की गारंटी दे।