logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बुलढाणा बाजार में आए हापुस, दशहरी और लंगड़ा आम, बिक्री शुरू होने से व्यापारी उत्साहित


बुलढाणा: अप्रैल का महीना खत्म होने को है। रत्नागिरी के गांवों से हापुस आम बुलढाणा बाजार में बिक्री के लिए आ गए हैं। एक मई के बाद गांवरानी आम बाजार में उपलब्ध होगा। आम का सीजन शुरू होने से व्यापारी भी उत्साहित हैं। 

अक्षय तृतीया से आम की मांग बढ़ जाएगी। हापुस, पायरी, केसर, लंगड़ा जैसी आम की कई किस्में अब बुलढाणा के बाजार में आ गई हैं। बुलढाणा अर्बन परिवार ने अपने सदस्यों के लिए लाभ-हानि के आधार पर रत्नागिरी से हापुस आम की बिक्री उपलब्ध कराई है। इससे नागरिकों में उत्सुकता पैदा हो गई है। 

गुरुवार को बुलढाणा में हापुस का भाव 120 रुपये प्रति किलो, पायरी का भाव 100 रुपये, लालबाग का भाव 80 रुपये और दशहरी का भाव 80 रुपये हो गया है। अभी केवल 25 प्रतिशत आम ही बाजार में आया है। आम विक्रेताओं का कहना है कि भविष्य में आम की कीमतों में कमी आ सकती है।