Defense Nuclear Aerospace Corridor: विधायक आशीष देशमुख ने निर्णय को बताया ऐतिहासिक, विदर्भ के युवाओं को मिलेगा रोजगार
नागपुर: राज्य सरकार ने सावनेर में प्रस्तावित डिफेंस न्यूक्लियर एयरोस्पेस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है, जिससे परियोजना को बड़ी गति मिलने की उम्मीद है। इस फैसले को विधायक आशीष देशमुख ने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि विदर्भ के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
admin
News Admin