logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: पालक मंत्री इंद्रनील नाइक ने क्षतिग्रस्त हुई धान की फसल का किया निरीक्षण, जल्द पंचनामा करने का दिया आदेश


गोंदिया: गोंदिया जिले में दो दिन पहले हुई बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। पालकमंत्री इंद्रनील नाइक ने रविवार को गोंदिया जिले में खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया।

उन्होंने खेतों में जाकर धान की फसलों का निरीक्षण किया और कृषि विभाग को क्षतिग्रस्त फसलों का पंचनामा करने का आदेश दिया। उन्होंने किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

इस वर्ष गोंदिया जिले में 1 लाख 75 हज़ार हेक्टेयर कृषि भूमि पर धान की फसल लगाई गई थी। दिवाली से पहले कंपनी को बड़ी मात्रा में हल्के वन धान की फसल प्राप्त हुई थी। बेमौसम बारिश ने किसानों के घर पर लगी धान की फसल को नष्ट कर दिया है। इससे पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान एक बार फिर हताश स्थिति में हैं।