logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

चांदूर बाजार में जोरदार बारिश; माधान गांव में बाढ़ की स्थिति


अमरावती: ज़िले की चांदूर बाज़ार तहसील में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई। तहसील के माधान गाँव की मुख्य सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा और कई घरों में घुस गया।

गाँव के लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊँचे मकानों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। पानी के कारण घर में रखी ज़रूरी चीज़ें और अनाज बर्बाद हो गए हैं। कपास, सोयाबीन और अरहर जैसी फ़सलें पूरी तरह डूब गई हैं, जिससे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

तहसील में पिछले छह दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। अचानक जोरदार बारिश से किसान और खेतिहर मज़दूर चिंतीत हैं। सोयाबीन और अरहर समेत कई फ़सलें जलमग्न हो गई हैं और भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है।

बाढ़ जैसे हालात ने गाँव में दहशत का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोगों ने सरकार से तत्काल मदद, बचाव कार्य और मुआवज़े की माँग की है। बताया गया है कि प्रशासन ने स्थिति पर नज़र रखते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया है।