logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर और चंद्रपुर को मिले दो मेगा प्रोजेक्ट, बुटीबोरी में सोलर यूनिट, गोंडपिपरी में स्टील प्लांट; 15 हज़ार करोड़ का निवेश, 10 हज़ार से ज्यादा रोजगार


नागपुर: विदर्भ में निवेश को लेकर बड़ी पहल हुई है। नागपुर और चंद्रपुर जिले में करीब 15 हज़ार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के लिए समझौते हुए हैं। इनसे 10 हज़ार से ज्यादा रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हुए इन एमओयू से राज्य में हरित ऊर्जा और उद्योगों को नई रफ़्तार मिलेगी।

महाराष्ट्र सरकार ने हरित ऊर्जा, डिजिटल सेक्टर और स्टील उद्योग को मज़बूती देने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में दोनों कंपनियों के साथ ये समझौता हुआ। पहला समझौता  जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड और महाराष्ट्र सरकार के बीच एमओयू हुआ, जिसके तहत कंपनी 10,900 करोड़ रुपये का निवेश कर नागपुर जिले के बुटीबोरी में सोलर वेफ़र, सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना से 8,308 रोजगार के अवसर पैदा होंगे और महाराष्ट्र हरित ऊर्जा व सतत विकास की दिशा में अग्रणी राज्य बनेगा।

वहीं दूसरी ओर, राज्य सरकार ने वेबमिंट वॉव आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के साथ भी एमओयू किए। वॉव आयरन एंड स्टील कंपनी चंद्रपुर जिले के मुल/गोंडपिपरी में 4,300 करोड़ रुपये के निवेश से एक इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट स्थापित करेगी, जिससे 1,500 रोजगार उपलब्ध होंगे। दोनों हुए प्रमुख समझौते पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अहम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, ये निवेश न केवल औद्योगिक क्षमता को मजबूती देंगे बल्कि रोजगार सृजन की दिशा में महाराष्ट्र को नई पहचान दिलाएँगे।