logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

बल्लारशाह से मुंबई के बीच चलेगी नई ट्रेन, विधायक सुधीर मुनगंटीवार के प्रयासों को मिली सफलता


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले सहित विदर्भ के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बल्लारशाह से मुंबई के बीच नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है। विधायक सुधीर मुनगंटीवार के लगातार प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बल्लारशाह एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में विधायक सुधीर मुनगंटीवार को पत्र भेजकर जानकारी दी। पत्र में बताया गया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 20105/20106 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बल्लारशाह एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

नई ट्रेन सेवा शुरू होने से चंद्रपुर, बल्लारशाह और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई तक सीधी और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। खासतौर पर नौकरी, शिक्षा, व्यापार और इलाज के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका बड़ा फायदा होगा।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। वहीं क्षेत्र के नागरिकों ने भी नई रेल सेवा को विदर्भ के विकास और जनसुविधा के लिए बड़ा कदम बताया है।