logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती बाजार में तुअर का दाम 12 हजार रुपये प्रति क्विंटल


अमरावती: पिछले एक हफ्ते में तुअर की कीमत सीधे 10 हजार से 12 हजार तक पहुंच गई हैं. अमरावती के कृषि बाजार समिति में तुअर को न्यूनतम 11,400 और अधिकतम 12,000 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला. बाजार में तुअर की आवक में कमी के कारण कीमत बढ़ी है.

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत तुअर  की कीमत में बढ़ोतरी के साथ हुई है. 7 अप्रैल को अमरावती कृषि उत्पन्न बाजार समिति में 2 हजार 667 क्विंटल तुरी की आवक हुई थी. न्यूनतम कीमत 10 हजार 100 रूपये प्रति क्विंटल थी, जबकि अधिकतम 10 हजार 803 रुपये और औसत भाव  10 हजार 451 रुपये रहा. 

अब अधिकतम भाव 12 हजार तक पहुंच गया है. मार्च के अंत तक तुअर की आवक शुरू हो गई थी। अब केवल 30 प्रतिशत माल ही हाई  क्वालिटी का है। जबकि बाकि 70 प्रतिशत एवरेज है। इसके चलते व्यापारियों का कहना है कि अच्छे माल को ऊंची कीमत मिल रही है। अच्छे माल की कम आवक कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण है.

इस बार तुअर का अपेक्षित उत्पादन नहीं हो पाया है. कुछ किसानों ने तुअर का भंडारण कर रखा था। अब जैसे-जैसे कीमतें बढ़ने लगी हैं, किसानों ने बाजार में बिक्री के लिए तुअर लाना शुरू कर दिया है।