logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: राज्य में नाफेड के तहत ज्वार की खरीद बंद, किसान कर रहे समय और खरीद क्षमता बढ़ाने की मांग


अमरावती: राज्य में नाफेड के तहत ज्वार की खरीद प्रक्रिया अचानक रोक दी गई है। सरकार द्वारा निर्धारित ज्वार खरीद लक्ष्य पूरा हो जाने के कारण खरीद रोक दी गई है, लेकिन इससे हजारों किसान मुश्किल में पड़ गए हैं।

राज्य के किसानों का लाखों क्विंटल ज्वार अभी तक खरीद प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाया है। इसलिए किसान ज्वार खरीद की समय सीमा और लक्ष्य बढ़ाने की पुरजोर मांग कर रहे हैं। अकेले अमरावती जिले में ही लगभग ढाई हजार किसानों की ज्वार खरीद प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। 

गौरतलब है कि तिवसा तालुका में लगभग 50 प्रतिशत किसानों की ज्वार खरीद का काम ठप पड़ा हुआ है। किसानों ने मांग की है कि सरकार तुरंत निर्णय ले, अन्यथा वे आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।