logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भद्रावती नगर परिषद के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई, मुख्य अधिकारी की कुर्सी और वाहन जब्त


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के भद्रावती में नगर परिषद के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर बड़ी जब्ती की कार्रवाई की गई। नगर परिषद पर आठ वर्षों से बकाया चल रहे किराए के मामले में यह कार्रवाई की गई है, और नगर परिषद में मौजूद सामग्री को न्यायालय के आदेश पर जब्त कर लिया गया, जिस पर 50 लाख रुपए का बकाया है।

संजय गुंडावार की जमीन को नगर परिषद ने सब्जी मार्केट के लिए लीज पर लिया था। इसका किराया 66 हजार रुपए प्रतिमाह तय किया गया था। लेकिन, पिछले आठ वर्षों से भद्रावती नगर परिषद की ओर से किसी भी तरह का किराया नहीं दिया गया है। संबंधित किराया और ब्याज मिलाकर करीब 66 लाख रुपए बनता है।

बकाया राशि वसूलने के लिए गुंडावार ने न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। न्यायालय के आदेश के बाद नगर परिषद कार्यालय में जब्ती की कार्रवाई अमल में लाई गई। इस कार्रवाई में मुख्य अधिकारी के केबिन से सभी सामग्री, कुर्सियां, कंप्यूटर के साथ ही नगर परिषद की एक बुलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली गई। इस कार्रवाई से नगर परिषद प्रशासन में खासा हड़कंप मचा हुआ है।