logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

बल्लारशाह रेल्वे स्टेशन हादसा- चार वरिष्ठ अधिकारी निलंबित


चंद्रपुर: बल्लारशाह रेल्वे स्टेशन में फुटओवर ब्रिज गिराने के मामले में अब तक चार अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है.मध्य रेल्वे ( मुंबई ) विभाग के  पीसीटीई) राजेश अरोरा ने सहायक विभागीय अभियंता (एडीईएम) सुबोध कुमार व नरेंद्र नागदेवे इन दो अधिकारियों को निलंबित किया है ऐसी जानकारी सूत्रों के माध्यम से निकल कर सामने आयी है इसके साथ इन्स्पेक्टर ऑफ वर्क (आयओडब्ल्यू) जी. जी. राजुरकर और इसी पद पर पूर्व में रहे अधिकारी विनयकुमार श्रीवास्तव को पहले ही निलंबित किया जा चुका है.इस तरह से अब तक इस मामले में चार अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है.रेल्वे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का ढह जाने की वजह से 20 फिट की ऊंचाई से 22 यात्री रेल पटरी पर गिर गए थे.इसमें एक महिला की मृत्यु हो गयी थी.सबसे खास बात यह है की 7 महीने पहले ही पुल का स्ट्रक्चरल ऑडिट किया गया था.जिसकी रिपोर्ट में कहा गया था की आने वाले दो साल तक इसे लेकर कोई खतरा नहीं है.जबकि हादसे के बाद कई लोगो के ऐसे दावे सामने आये है जिसमे कहा गया है की पुल के निचले हिस्से में लोहे की रॉड का हिस्सा जर्जर हो गया था.हादसे के बाद पालकमंत्री सुधीर मुगंटीवार, पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार, सांसद बालू धानोरकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की थी.