logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चिमूर ‘हायवा’ कांड में बड़ा खुलासा : SDPO राकेश जाधव पर ₹50 हज़ार रिश्वत लेने का आरोप, आईजी को सौंपी गई रिपोर्ट


चंद्रपुर: ब्रह्मपुरी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी राकेश जाधव पर रेत की अवैध ढुलाई करने वाले हायवा चालक से ₹50,000 रिश्वत लेने का सनसनीखेज़ उल्लेख जांच रिपोर्ट में किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह रिपोर्ट जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन ने मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल को सौंपी है। अब इस गंभीर मामले में जाधव पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर पूरे पुलिस विभाग की नज़र टिकी हुई है घटना 28 अक्टूबर 2025 की है।

रात में गश्त के दौरान SDPO जाधव ने अवैध रेत परिवहन करने वाले हायवा (एमएच-36 एए-9933) को पकड़ा और तड़के लगभग तीन बजे उसे चिमूर पुलिस थाने में खड़ा किया।

मगर न तो उस हायवा की एफआईआर, पंचनामा या ज़ब्ती की कोई भी कार्रवाई की गई और न ही स्टेशन डायरी में कोई प्रविष्टि की गई। परिणामस्वरूप यह हायवा 10 दिनों तक थाने में बेवारस स्थिति में खड़ा रहा।

अंततः चिमूर थानेदार दिनेश लबडे ने इस मामले की लिखित जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक को दी। उसके बाद ग्यारहवें दिन हायवा चालक पर अपराध दर्ज किया गया।

इस बीच, ट्रक मालिक के साथ हुई आर्थिक लेन-देन की शिकायत SP मुमक्का सुदर्शन के पास पहुँची। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे की देखरेख में जांच शुरू की गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विशेष पुलिस निरीक्षक इस पूरे प्रकरण में क्या कार्रवाई करते हैं। पूरे पुलिस विभाग की नज़र इस मामले पर टिकी हुई है।