logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव: महिला आरक्षण घोषित; कई चेहरों पर खुशी, तो कई को लगा करारा झटका


चंद्रपुर: शहर महानगरपालिका चुनाव के लिए प्रभागवार महिला आरक्षण का आराखड़ा आज घोषित किया गया। इस घोषणा से जहां कुछ नेताओं के चेहरों पर मुस्कान आई है, वहीं कई मौजूदा नगरसेवकों को बड़ा झटका लगा है। कई प्रभागों में तो राजनीतिक समीकरण ही बदलने के आसार बन गए हैं।

प्रभाग क्र. 3 (एमईएल) : मनसे नगरसेवक सचिन भोयर को झटका

दो बार के नगरसेवक मनसे के सचिन भोयर को इस बार आरक्षण का झटका लगा है। इस प्रभाग में महिला आरक्षण लागू होने के कारण भोयर अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

प्रभाग क्र. 4 (बंगाली कैम्प) : कांग्रेस–अपक्ष में सीधा मुकाबला

इस प्रभाग में अब सर्वसाधारण प्रवर्ग की सिर्फ एक सीट बची है, जिसके चलते मौजूदा दो नगरसेवक — अमजद अली (कांग्रेस) और अजय सरकार (अपक्ष) — के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

प्रभाग क्र. 5 (विवेक नगर) : भाजपा के दो नेताओं को फटका

इस प्रभाग में एससी महिला आरक्षण न आने से भाजपा की नगरसेविका पुष्पा उराडे को नुकसान हुआ है। वहीं यहां ओबीसी महिला आरक्षण लागू होने से भाजपा के पूर्व उपमहापौर संदीप आवारी को अब खुले प्रवर्ग से चुनाव लड़ना पड़ेगा।

प्रभाग क्र. 7 (जटपुरा गेट) : राहुल घोटेकर की मुश्किलें बढ़ीं

इस प्रभाग में एससी महिला आरक्षण लागू होने से भाजपा नगरसेवक राहुल घोटेकर को झटका लगा है। उन्हें अब सीट बदलनी पड़ सकती है।

प्रभाग क्र. 16 (हिंदुस्तान लालपेठ कॉलरी) : शाम कनकम को भी झटका

इस प्रभाग में भी एससी महिला आरक्षण लागू होने से भाजपा के नगरसेवक शाम कनकम को नुकसान उठाना पड़ा है। महानगरपालिका चुनाव से ठीक पहले घोषित इस आरक्षण ने राजनीतिक समीकरणों में बड़ा फेरबदल ला दिया है। आने वाले दिनों में उम्मीदवार चयन को लेकर पार्टियों में घमासान देखने को मिल सकता है।