logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सर्राफ़ा व्यापारी को लाखों का चूना! ‘विनोद सोयाम’ गिरोह का कारनामा बेनकाब, वरोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज


चंद्रपुर: चंद्रपुर ज़िले में एक सर्राफ़ा व्यापारी से करीब 81 लाख 50 हज़ार रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से व्यापारी वर्ग में खलबली मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर शहर के सर्राफ़ा व्यापारी अक्षय अमरचंद सोनी को “सोना बेचने का सौदा” दिखाकर ठगों ने अपने जाल में फँसाया। सचिन डोंगरे और विनोद सोयाम नामक दो व्यक्तियों ने मिलकर यह फरेब रचा था।

चार नवंबर को सचिन डोंगरे ने सोनी को एक सोने का टुकड़ा दिखाया और कहा कि “यह सोना मेरे मित्र विनोद सोयाम को बेचना है।” उस पर विश्वास कर सोनी ५ नवंबर को वरोरा पहुँचे, जहाँ विनोद सोयाम ने उनसे 81 लाख 50 हज़ार रुपये लिए और कहा कि “सोना लाकर देता हूँ”, लेकिन वह घर से निकलकर लापता हो गया!

अगले ही दिन सोयाम ने फिर संपर्क कर कहा, “सोना नागपुर में दूँगा, वहाँ आओ।” लेकिन जब सोनी नागपुर पहुँचे, सोयाम फिर गायब! आख़िरकार सोनी को समझ आया कि वे ठगी का शिकार बन चुके हैं। इस घटना की शिकायत सोनी ने वरोरा पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने विनोद सोयाम और सचिन डोंगरे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सोयाम पर पहले भी कई ठगी के आरोप

जाँच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि विनोद सोयाम ज़िले में कई लोगों को विभिन्न सौदों के नाम पर ठग चुका है। वह एक आदतन अपराधी (सराईत ठग) है, जिससे पहले भी कई नागरिक आर्थिक संकट में फँस चुके हैं।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है, “अगर किसी को भी विनोद सोयाम या उसके साथियों द्वारा ठगा गया है, तो वे तुरंत आगे आएँ और थाने में शिकायत दर्ज कराएँ।”