logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास शापूरजी पल्लोनजी कंपनी के स्टोर में भीषण आग लगी; लाखों का नुकसान


चंद्रपुर: चंद्रपुर के नवनिर्मित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में स्थित शापूरजी पल्लोनजी एंड कंपनी के स्टोर में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम के अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

हालांकि, आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कंपनी को इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है तथा आगे की जांच जारी है।