logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: खड़े ट्रक से टकराई बस; चालक की मौत, 13 यात्री घायल


चंद्रपुर: चंद्रपुर के पास पडोली में एक तेज रफ्तार एसटी बस के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से बस के कंडक्टर की मौत हो गई और 13 यात्री घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। यह गुरुवार हादसा रात 1 बजे हुआ। 

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में बस के ड्राइवर संदीप वनकर की मौके पर ही मौत हो गई। कुल 13 घायलों में से दो लोगों की हालत चिंताजनक है।  

पडोली चौक अक्सर दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। यहां पर सड़क के किनारे खड़े ट्रकों के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे हादसे हो रहे हैं। यहां नियमित रूप से दुर्घटनाएं हो रही हैं क्योंकि रात के समय इस सड़क पर धूल के कारण वाहन स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते हैं।