logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: टायर फटने से कार हुई दुर्घटना का शिकार; एक की मौत, तीन घायल


चंद्रपुर: जिले के सावली तहसील में बड़ा हादसा हो गया। जहां गडचिरोली से सावली की तरफ आरही एक तेज रफ़्तार कार का टायर फट गया। जिसके कारण कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई, वहीं तीन घायल हो गए। हादसा शाम छह बजे स्थिति चंद्रपुर-गढ़चिरौली राजमार्ग पर व्याहाड बुज बस स्टॉप के निकट नंदिनी बार के पास शाम 6 बजे यह हादसा हुआ। 

मृतकों की पहचान अनिरुद्ध कौवे (27) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल  वैभव सोमनाकार (27), युवराज रोहनकार (55) और पत्नी वनिता रोहनकार (50) का इलाज गडचिरोली के सरकारी अस्पताल में जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक एमएच 33 एसी 3935 से दो लोग गडचिरोली से सावली की तरफ आ रहे थे। जैसे ही कार चंद्रपुर-गढ़चिरौली राजमार्ग पर व्याहाड बुज बस स्टॉप के निकट नंदिनी बार के पास पहुंची तो गाडी का टायर फट गया। कार तेज रफ़्तार होने के कारण चालक उसे संभाल नहीं सका और सामने से सायकाल से आरहे दंपति को टक्कर मार दी। 

वहीं जैसे ही चालक ने ब्रेक लगाया तो पार पलट गई। हादसे में कार के सवार सहित सायकल दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए गडचिरोली जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान चालक अनिरुद्ध कोवे की मौत हो गई। सावली पुलिस ने मामले की जाँच कर रही है।