logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सावधान: ज़िले में नकली शराब का बढ़ता खतरा, स्थानीय अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई


चंद्रपुर: ज़िले में 1 अप्रैल 2015 से जून 2021 तक पूर्ण शराबबंदी लागू थी। इस अवधि के दौरान, शराब तस्करों ने जिले में अपनी मजबूत पकड़ बना ली और यहां अवैध शराब बनाने की फैक्ट्रियां भी तैयार कर लीं। लेकिन जब शराबबंदी हटाई गई, तब इन अवैध कारोबारियों की कमर टूट गई और लाइसेंसधारी दुकानों के माध्यम से शराब की वैध बिक्री शुरू हो गई।

मगर, शराब से होने वाले पैसों की लत लग चुकी इन अवैध व्यापारियों ने आसानी से हार नहीं मानी। वे अब भी जिले में सस्ती दरों पर नकली शराब की आपूर्ति कर रहे हैं। यह सस्ती और नकली शराब, शराब पीने वालों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।

इसका ताजा उदाहरण बल्लारशाह में देखने को मिला, जहाँ स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब भारी मात्रा में जब्ती की है। इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि चंद्रपुर जिले में अभी भी बड़े पैमाने पर डुप्लिकेट शराब का कारोबार हो रहा है। इस विषय में उत्पादन शुल्क विभाग (Excise Department) को कई बार शिकायतें दी गई हैं, लेकिन नागरिकों का कहना है कि विभाग की कार्रवाई धीमी है और वह पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है।

अब चंद्रपुर की स्थानीय अपराध शाखा की ताजा कार्रवाई ने इस गंभीर मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है। इस मामले ने न सिर्फ प्रशासन को सतर्क कर दिया है, बल्कि आम जनता के बीच भी चिंता बढ़ा दी है कि आखिर कब तक नकली शराब से उनकी जान खतरे में डालने वाले माफिया यूं ही खुलेआम घूमते रहेंगे।