logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: होली से पहले चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध शराब जब्त


चंद्रपुर: होली के दौरान शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए तस्करी के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। खासकर उन जिलों में, जहां शराब पर प्रतिबंध है, वहां चोरी-छुपे शराब पहुंचाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

इसी के मद्देनजर चंद्रपुर पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सावरकर चौक में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

वहीं, गोंडपिपरी तहसील में पुलिस ने नाकाबंदी कर एक पिकअप वाहन से करीब 6 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की और एक आरोपी को हिरासत में लिया।

चंद्रपुर जिले में हर साल होली के दौरान शराब तस्करी के मामले बढ़ जाते हैं, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच कर रही है।अधिकारीयों का कहना है कि होली के मद्देनजर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अवैध शराब तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।