logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पारस जिनिंग में लगी आग, 91 लाख रुपये का कपास जलकर ख़ाक


चंद्रपुर: वरोरा तालुका के सबसे बड़े कपास बाजार के रूप में जाने जाने वाले मधेली में पारस जिनिंग में खरीदे गए कपास में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आग लग गई। जिनिंग मालिक प्रकाश चंद मुथा का अनुमान है कि लगभग 1,300 क्विंटल कपास (कीमत 91 लाख रुपये) जल गई।

किसानों से खरीदा गया कपास पारस जिनिंग में रखा गया। जिन्निंग दो दिन में होने वाली थी। कपास की ओटाई में काम कर रहे श्रमिकों ने भंडारित कपास से अचानक आग निकलती देखी। उन्होंने तुरंत यह जानकारी मालिकों को दी। आग को कताई मशीन से पानी लाकर बुझाने का भरसक प्रयास किया गया। कुछ देर बाद नगर परिषद व जीएमआर कंपनी की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। अंततः कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आग कपास चुनने वाली जेसीबी मशीन की लोहे की बाल्टी और सीमेंट के फर्श के बीच घर्षण के कारण लगी होगी। आग के पास पड़ी कपास की गांठों को तुरंत हटा दिए जाने से बड़ी क्षति टल गई।