logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: 72 घंटे में बाघ के हमले में पांच महिलाओं की मौत, तेंदूपत्ता तोड़ने गईं महिलाएं बनीं शिकार


चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बीते 72 घंटों में बाघ के हमले में पांच महिलाओं की मौत हो चुकी है। यह घटनाएं जिले के मूल व सिंदेवाही तहसीलों के जंगल क्षेत्रों में घटी हैं, जहाँ महिलाएं तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गई थीं। 

ताजा मामला मूल तहसील के भादूरणा गांव का है, जहाँ 28 वर्षीय भूमिका दीपक भेंदारे नामक महिला पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। वह अपने पति और अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में तेंदूपत्ता एकत्र करने गई थीं। बाघ ने घात लगाकर हमला किया और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

इससे पहले, 10 मई को सिंदेवाही के मेंढा-माल क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ने गई तीन महिलाओं की बाघ के हमले में मृत्यु हुई थी। इसके अगले दिन, 11 मई को मूल तालुका के महादवाडी में एक और महिला की जान गई। महज तीन दिनों में पाँच महिलाओं की मौत ने ग्रामवासियों में भय और रोष का वातावरण पैदा कर दिया है।