logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: वन विभाग ने के-4 नर बाघ को पकड़ा, कई लोगों पर किया था हमला


चंद्रपुर: ब्रह्मपुरी तहसील में उत्पात मचा रहे के-फोर नाम के नर बाघ को कैद करने में वन विभाग को सफलता मिली है। वन विभाग ने ट्रैप लगाकर बाघ को पकड़ा। पिछले कई दिनों ने बाघ क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बन गया था, जिसको देखते हुए वन विभाग ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत खोबरागड़े के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी वन क्षेत्र में एक टीम तैनात की थी।

इसी बीच आवलगाव क्षेत्र में एक बाघ के होने की जानकारी वन विभाग को मिली। इसके बाद तुरंत वन विभाग की टीम पहुंची और बेहोशी का इंजेक्शन देकर बाघ को कैद कर लिया। पिछले तीन महीनों में, एक ही क्षेत्र से तीन बाघों को पकड़ा गया है और फसल के मौसम के दौरान बाघ के व्यवहार के कारण किसान पीड़ित हैं। इस इलाके में बाघ के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। बंदी बाघ की प्रारंभिक जांच के बाद उसे चंद्रपुर स्थित वन्य जीव कल्याण केंद्र भेजा गया।