logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: राजुरा में परियोजना से प्रभावित किसानों का मुद्दा, वेकोलि प्रशासन ने दो महीने के भीतर मांगें पूरी करने का किया वादा


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के राजुरा बल्लारपुर वेकोलि क्षेत्र में कोयला खदानों के लिए अधिग्रहित भूमि के लिए अभी तक नौकरी और मुआवजा नहीं मिलने से परियोजना से प्रभावित किसानों में तीव्र असंतोष है। विधायक देवराव भोंगले को इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने वेकोलि प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है।

19 अप्रैल को हुई बैठक में वेकोलि के वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान कर लिया जाएगा। हालांकि, जब कोई समाधान नहीं निकला तो विधायक भोंगले के नेतृत्व में किसानों ने कोयला परिवहन रोककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वेकोलि अधिकारियों द्वारा परियोजना प्रभावित किसानों की मांगों को दो महीने के भीतर पूरा करने तथा 99 किसानों को नौकरी देने का वादा करने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।