logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चिमूर तहसील का मुक्ताई झरना उफान पर, पर्यटकों की भीड़ से गुलजार


चंद्रपूर: चंद्रपुर जिले की चिमूर तहसील में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मुक्ताई झरना इन दिनों मूसलधार बारिश के चलते पूरे उफान पर है। झरने से गिरता तेज जलप्रवाह, उसके गर्जन की आवाज और चारों ओर फैली हरियाली ने इस स्थल को और भी मनमोहक बना दिया है। मानसून के इस सुंदर रूप को देखने के लिए दूर-दराज से पर्यटक पहुंच रहे हैं। बारिश की बूंदों के बीच झरने का नजारा किसी स्वर्गिक दृश्य से कम नहीं लगता।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के इंतज़ाम भी किए हैं। लोगों से पानी के बहाव से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं, झरने के आसपास के छोटे दुकानदारों और ग्रामीणों को भी रोज़गार का अवसर मिलने लगा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को संबल मिला है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए मुक्ताई झरना इस मानसून में एक शानदार पिकनिक और फोटोग्राफी स्पॉट बनकर उभरा है। यह झरना चिमूर तालुका में वाघई पहाड़ी पर स्थित है और माना समुदाय के लिए बेहद पवित्र मुक्ताई मंदिर इसी इलाके में स्थित है। 50 फीट से गिरते झरने और हरी-भरी प्रकृति को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां उमड़ते नजर आ रहे हैं।