logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जंगली हाथी के हमले में एक की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले की सिंदेवाही तहसील के जाटलापुर गाँव में आज सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें एक ग्रामीण की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। मृतक का नाम मारोती कवडू मसराम (65) बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारोती मसराम आज सुबह गाँव के कुछ अन्य लोगों के साथ गाँव से लगे खेतों की ओर गया था। इसी दौरान वह शौच के लिए खेत के पास गया और तभी वहाँ पर अचानक जंगली हाथियों का झुंड आ पहुँचा। हाथियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, इस हमले से गाँव और आसपास के क्षेत्र में भारी दहशत और तनाव का वातावरण बना हुआ है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में चंद्रपुर जिले के जंगलों से सटे इलाकों में जंगली हाथियों की आवाजाही और मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को दूर भगाने और इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए ठोस उपाय करने की माँग की है।