logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर शहर के पास बिजली गिरने से एक की मौत, तीन घायल


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से बादल छाए मौसम और हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज (मंगलवार) दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चंद्रपुर शहर के पास स्थित मारडा गांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटना घटी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। 

मारडा गांव के पास पांदन सड़क का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए आनंदराव हरिश्चंद्र वायरे और उनके तीन साथी पास ही खड़े एक बंद ट्रैक्टर के नीचे शरण लेने गए। 

तभी ट्रैक्टर पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में आनंदराव वायरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।