logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: गोलीबारी की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में सच आया सामने


चंद्रपुर: घुग्घुस शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजू रेड्डी के घर पर गोलीबारी की खबर अफवाह निकली। दरअसल, उनके घर में रहने वाले किराएदार अनुपसिंह चंदेल के अंगण के गॅलरी पास से कारतूस का एक खोल मिला, जिससे गोलीबारी की अफवाह फैली और इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव, फॉरेंसिक टीम, श्वान दल और आर्मोरर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के दौरान गोलीबारी के कोई निशान नहीं पाए, जिससे साफ हो गया कि कोई फायरिंग नहीं हुई थी। हालांकि, इस मामले में बैलेस्टिक विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया है, जिनकी रिपोर्ट के बाद कारतूस के खोल का रहस्य सुलझेगा।

जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि गोलीबारी की अफवाहों पर विश्वास न करें और भय न फैलाएं। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि इस घटना से एक दिन पहले चंद्रपुर शहर में एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या हुई थी, जिसमें पुलिस ने तीनों आरोपियों को तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कथित गोलीबारी की अफवाह से पुलिस महकमे में हलचल मच गई थी। लेकिन जांच में कोई फायरिंग न होने की पुष्टि हुई, जिससे यह मामला महज अफवाह साबित हुआ।