logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिले में 694 पुलों का सर्वेक्षण जारी कुंडमळा पुल हादसे के बाद राज्यभर में पुलों की जांच शुरू


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: पुणे जिले की इंद्रायणी नदी पर स्थित कुंडमळा पुल के ढहने से हुई भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया है। इसी पृष्ठभूमि में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने राज्य के सभी छोटे-बड़े पुलों की तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं।हालांकि हर वर्ष इस तरह की समीक्षा होती है, लेकिन इस बार यह प्रक्रिया अधिक गंभीरता और सतर्कता के साथ चलाई जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

इस निर्देश के बाद चंद्रपुर जिले में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इस कार्य में तेज़ी लाई है। जिले के विभाग क्रमांक 1 के अंतर्गत 228, विभाग क्रमांक 2 में 235 और विभाग क्रमांक 3 में 231—इस प्रकार कुल 694 पुलों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण में पुलों की संरचनात्मक स्थिति, रिसाव, दरारें, जंग लगे लोहे के हिस्से और नदी के प्रवाह से होने वाली क्षति की बारीकी से जांच की जा रही है।

सर्वेक्षण के दौरान जो पुल खतरनाक स्थिति में पाए जा रहे हैं, उनकी मरम्मत का काम तुरंत शुरू किया जा रहा है। कई स्थानों पर यातायात को मोड़ने या पुलों को अस्थायी रूप से बंद करने का भी निर्णय लिया जा सकता है। प्रशासन इस बार नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए ऐसी कोई दुर्घटना दोबारा न हो, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।