logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पुलिसकर्मी हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर में सनसनीखेज पुलिसकर्मी हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इन तीनों आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. इन आरोपियों ने मामूली विवाद के चलते पुलिसकर्मी दिलीप चव्हाण की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी.

चंद्रपुर शहर में एक पुलिस अधिकारी की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शुक्रवार रात पठानपुरा रोड स्थित पिंक पैराडाइज बीयर बार में मामूली कहासुनी बड़े झगड़े में बदल गई। आरोपियों ने बार की गली में पुलिस अधिकारी दिलीप चव्हाण की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी।

इसी घटना में एक अन्य पुलिस कांस्टेबल संदीप चैपल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आज अक्षय शिर्के, नितेश जाधव और यश समुंद को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।