logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: राज्य सरकार द्वारा वैट में अत्यधिक वृद्धि के खिलाफ रेस्तरां और बार एसोसिएशन ने चंद्रपुर में निकाला विरोध मार्च


चंद्रपुर: राज्य सरकार द्वारा वैट में अत्यधिक वृद्धि के खिलाफ रेस्तरां और बार एसोसिएशन द्वारा आज चंद्रपुर में विरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च चंद्रपुर शहर के गोल बाजार से जिला कलेक्टर कार्यालय तक निकाला गया।

राज्य सरकार ने शराब पर वैट में भारी वृद्धि कर दी है। इससे होटल और बार उद्योग पर वित्तीय बोझ बढ़ गया है। रेस्तरां और बार व्यवसाय को नुकसान होने की संभावना है क्योंकि लाइसेंस शुल्क में भी 65% और उत्पाद शुल्क में 60% की वृद्धि की गई है।

इस कर के बोझ को कम करने के लिए आज राज्य के सभी होटल, परमिट रूम और बार बंद कर दिए गए हैं। चंद्रपुर जिले के व्यापारियों ने इस राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया है और आज 650 से अधिक बार-परमिट रूम बंद कर दिए गए हैं।