logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर जिले में होली के चलते दो दिन रहेगी सख्त नाकाबंदी


- पवन झबाडे 

चंद्रपुर: होली और धुलीवंदन का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन इस दौरान कुछ लोग अधिक मात्रा में शराब पीकर वाहन चलाते हैं। वहीं कुछ युवक स्टंटबाजी जैसी खतरनाक हरकतें करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए, चंद्रपुर जिला पुलिस विभाग ने 14 और 15 मार्च को पूरे जिले में सख्त नाकाबंदी लागू करने का निर्णय लिया है। 

प्रत्येक पुलिस स्टेशन के स्तर पर यह नाकाबंदी कड़े रूप में लागू की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से ही पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न उपाय किए गए हैं, और आज रात से पूरे जिले में कड़ी नाकाबंदी की जाएगी।

तेज रफ्तार से वाहन चलाने या स्टंटबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ऐसी जानकारी पुलिस विभाग ने दी है।